रामगढ़, फरवरी 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के कोराम्बे पंचायत की मुखिया पुर्णिमा सिंह पिता पूर्व मुखिया सह खुटकट्टी जमींदार ठाकुर रविशंकर सिंह मुंडा के 18 वर्षीय पुत्र आयुष्मान सिंह का सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं इस हादसे में गोला निवासी सार्थक रंजन 17 वर्ष, पिता कुमार विशाल रंजन गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक किशोर डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा प्रोजेक्ट में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुखिया के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक का शव गांव पहुंचते ही शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां शव में लिपट कर बार बार बेहोश हो रही थी। उसका रो रोकर बुरा हाल हो गया, मृतक दो भाइयों में बड़ा था। दोनों किशोर प्रतिदिन की तरह डीएवी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.