गोला में कुएं में नहाने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, शोक
रामगढ़, अप्रैल 25 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के बेटूलखुर्द गांव निवासी 60 वर्षीय गौरा महतो की बिजली करंट से दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिजनों सहित गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गौरा महतो रोज की तरह स्नान करने के लिए पास के कुएं पर गए थे। इसी दौरान कुएं के आस पास सिंचाई के लिए बिछाए गए बिजली के नंगे तार के चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सिंचाई के लिए खेतों में बेतरतीब खिंचे गए बिजली तार की जांच कर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.