गोला में कुआं में डूबने से वृद्ध की मौत, मातम
रामगढ़, मई 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के तोयर गांव निवासी युगल महतो 65 वर्ष की मौत कुआं में डूबने से हो गई। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसके शव को कुएं में तैरते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया। परिजनों ने बताया कि युगल महतो दिव्यांग था। वह बीती रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला। इसके बाद वह लापता था। परिजनों ने उसकी खोजबीन आस पास के क्षेत्रों में की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। यह भी पढ़ें- कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका आज सुबह में एक व्यक्ति ने कुआं में उसके शव को देखा, इसके बाद यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.