गोला में किसानों को किया गया सम्मानित
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- यूपीएसआईडीए द्वारा कुम्भी में प्रस्तावित बायो प्लास्टिक पार्क के लिए भूमि विक्रय करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। करीब 200 एकड़ में बनने वाले इस इंडस्ट्रियल पार्क से जिला खीरी सहित गोला को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के साथ बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें उनके कुशलक्षेम की जानकारी लेते हुए विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी क्रम में बार अध्यक्ष रामकुमार गौतम द्वारा तहसील रोड की मरम्मत का प्रस्ताव रखा गया। विधायक अमन गिरि ने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं व आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तहसील रोड का निर्माण कार्य जल्द कराया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, संदीप कुमार अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.