लखीमपुरखीरी, जून 18 -- गोला गोकर्णनाथ। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार एवं जिला कंट्रोल रूम प्रभारी इकबाल अहमद खान के नेतृत्व में गोला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलालपुर बाजार में ग्रेट निकोबार बचाने के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में जलालपुर एवं आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रेट निकोबार द्वीप की जैव विविधता को बचाने के प्रति समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला सचिव अब्दुल वकील उल्ला खान, न्याय पंचायत वजीरनगर के मंडल अध्यक्ष इमरान उल्ला खान, मुजीब खान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अड्डा बाजार में कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...