रामगढ़, दिसम्बर 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 28 दिसंबर को आयोजित कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि स्थापना दिवस पर सभी पंचायत अध्यक्षों व सक्रिय कार्यकर्ताओं के घरों में पार्टी का झंडोत्तोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की समृद्ध विरासत, स्वतंत्रता संग्राम व राष्ट्र निर्माण में पार्टी के योगदान पर विचार करना चाहिए। मौके पर गुलाम सरवर, महासचिव राजेश केवट, लखेश्वर महतो, रामदेव महतो, पिंगलेश कुमार महतो, गुड़िया देवी, लीलावती देवी, मोतीलाल बेदिया, छोटू रजवार, आशुतोष पांडेय, मोतीलाल महतो, मोहित महतो, विकास शर्मा, राजेश महतो, लक्ष्मण तुरी आदि उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.