गोला में कलश यात्रा के साथ श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ
रामगढ़, अप्रैल 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के बरियातु पारटांड में मंगलवार को तीन दिवसीय श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ के पहले दिन मंदिर परिसर की यज्ञ मंडप से बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जयघोष करते भैरवी नदी तट पहुंचे। यहां आचार्य नवीन कुमार महाराज, रणधीर पांडेय, आचार्य हिमांशु शास्त्री, आचार्य प्रिंस शास्त्री व आचार्य दिलीप मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। यजमान के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने कलश में जल भर कर नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। यह भी पढ़ें- जमुई: नारडीह में राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकली जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.