गोला में एचपीवी वैक्सीन व आभा कार्ड को लेकर बैठक
रामगढ़, मई 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। सोसोकलां पंचायत सचिवालय में शनिवार को एचपीवी वैक्सीन, आभा कार्ड व नियमित टीकाकरण को लेकर मुखिया लईक आलम की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने व टीकाकरण अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। एएनएम सुधा कुमारी ने उपस्थित लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ और किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही आभा कार्ड बनवाने व उसके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। अंत में सभी ने गांव में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण और आभा कार्ड से जोड़ने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- एचपीवी टीकाकरण: 36 हजार लक्ष्य, 24 हजार बालिकाओं को टीका मुखिया लईक आलम ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.