रामगढ़, फरवरी 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के संग्रामपुर पंचायत के जाराडीह गांव के पास रविवार की संध्या एके-47 से लैस लगभग दो दर्जन नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर चार थानों की पुलिस रात भर हलकान रही। गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार समेत बरलंगा, पेटरवार व कसमार थाना पुलिस व सुरक्षाबल रात भर नक्सल प्रभावित जंगली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। वहीं सुत्रों की मानें तो नक्सली पेटरवार थाना क्षेत्र के ओसामा गांव में आयोजित मीटिंग में शामिल हुए और जंगल के रास्ते निकल गए। बताया जाता है कि गोला पूर्वी क्षेत्र का जंगली इलाका उक्त चारों थानों का सीमा क्षेत्र पड़ता है। एके-47 से लैस नक्सलियों को स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना गोला थाना प्रभारी को दी गई। इसके बाद चारों थाना प्रभारी के नेत...