रामगढ़, दिसम्बर 14 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र उमराह हज के लिए मक्का मदीना गए जायरीन रविवार को सकुशल लौट आए हैं। दो सप्ताह पूर्व यहां से 17 लोगों का जत्था फैनफेस्ट ट्रिप प्राइवेट लिमिटेड व जामा मस्जिद गोला के इमाम मौलाना शरफुद्दीन कादरी की सरपरस्ती में मक्का मदीना गए थे। जायरीनों में मौलाना शरफुद्दीन कादरी समेत चाड़ी शरीफ से मो ईनाम उल हक, मो नजीम, मो रियाजउद्दीन अंसारी, ज़ैबून निशा, कल्याणपुर तिरला से गियासुद्दीन मियां, खालिद अंसारी, शाहीनगर से मुमताज मियां, कोरेशा खातून, शाहिद अंसारी, कुसुमडीह से मुस्लिम मियां, सुफेदा खातून, जाकिर हुसैन गोला, चामरोम से मो सलीम व नूरेशा खातून शामिल थे। अपने वतन घर पहुंचने पर परिजनों, दोस्तों, रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर मिठाइयां बांटी गई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.