रामगढ़, दिसम्बर 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के मुरपा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बीती रात उप स्वास्थ्य केंद्र के उपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया। गनिमत रहा की उस समय आसपास कोई नहीं था, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। एएनएम ललिता कुमारी ने बताया कि हर रोज की तरह सुबह वह अस्पताल पहुंची, तो देखे की हाई वोल्टेज का तार टूट कर जमीन में गिरा हुआ है। उन्होंने बताया कि तीन मरीज इलाज के लिए अस्पताल आने वाले थे। लेकिन मरीजों से पहले मैं अस्पताल पहुंच गई, जिसके कारण हादसा टल गया। इधर इसकी जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मी वहां पहुंचे और तार को जोड़कर बिजली बहाल कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि हाई वोल्टेज का तार अस्पताल के ऊपर से गुजरा है। जिसके कारण अस्पताल में कार्यरत एएनएम व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.