गोला में उउवि सोसोकलां में चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
रामगढ़, मई 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के उउवि सोसोकलां में शुक्रवार को दामोदर वैली कॉर्पोरेशन की जीओएमडी रामगढ़ की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दो दिवसीय इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता व पर्यावरण से जुड़े विषयों पर अपने अपने विचार दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। साथ ही मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ रहने से संबंधित जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- एनएमएल केरेडारी ने चलाया स्वच्छता अभियान प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.