गोला में आस्था के साथ मंडा पर्व संपन्न, शिवभक्तों ने दिखाई श्रद्धा
रामगढ़, मई 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला में शुक्रवार की रात बड़े ही धूमधाम से श्रद्धा और आस्था के साथ शिव मंडा पर्व संपन्न हो गया। सुबह पटासुर नदी में स्नान के बाद 121 शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव व माता पार्वती के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का परिचय दिया। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित रहे। मंडा पर्व को लेकर पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा। शिव भक्त पारंपरिक वेशभूषा में जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना में शामिल हुए। अंगारों पर चलने की परंपरा को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे।लोगों ने भक्तों की आस्था और साहस की सराहना की। बीती रात रात्रि जागरण के तहत आकर्षक छऊ नृत्य सह मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने पारंपरिक लोक संस्कृति और धार्मिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.