रामगढ़, मार्च 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। सुतरी पंचायत के बीचगढ़ा में सोमवार को प्रकृति का महापर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें पारंपरिक मांदर की थाप और ढोल-नगाड़ों की गूंज पर लोग जमकर झूमे। इस दौरान सरना स्थल पर भक्ति पहान, अखिलेश पहान, हरि पहान ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके समाज के कल्याण और अच्छी वर्षा की कामना की गई। इस दौरान मुखिया सतीश कुमार मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासी महिला पुरुष और युवक युवतियों ने आकर्षक झांकियों और पारंपरिक वेशभूषा के साथ प्रकृति की अनुपम छटा बिखेरी। तत्पश्चात ढोल व मांदर की थाप पर लोग देर शाम तक खूब झूमें। कार्य्रकम में मुख्य रुप से पूर्व उप मुखिया आनंद बेदिया सहित अन्य लोग शामिल हुए। मुखिया ने कहा कि सरहुल प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। मौके पर लोगों ने जल जंगल व जमीन की रक्षा करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.