देवरिया, अप्रैल 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोला कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान पर किशोरी से आभूषण लूट की घटना का पुलिस ने मुठभेड़ के बाद खुलासा कर दिया। बुधवार की तड़के सुबह चीनी मिल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में सहारनपुर के दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर देवांश स्वर्णकला केंद्र ज्वेलर्स पर हुई लूट की वारदात में यही आरोपी शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था कि बदमाश बिना नंबर की बाइक से कस्बे में दाखिल हुए, वाहन दूर खड़ा कर पैदल दुकानों की रेकी की और करीब 2:20 बजे दुकान पर पहुंचकर किशोरी को बातों में उलझाकर आभूषण लेकर फरार हो गए थे। यह भी पढ़ें- बिना नंबर की बाइक से आए टप्पेबाजों न...