लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- ईद-उल-फितर के मौके पर शहर सहित पूरे इलाके में आपसी भाईचारे, सौहार्द और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष नमाज अदा कर देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता वृज स्वरूप उर्फ बीटू पटेल, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने समाज में एकता, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया। दिनभर शहर में मिलने-जुलने और बधाइयां देने का सिलसिला जारी रहा। कुकरा। कुकरा ईदगाह पर हजारों की तादाद में नमाजियों ने नमाज अदा की। इस मौके पर पेश इमाम हाफिज अब्दुल सलाम ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर...