लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- लखीमपुर। गोला कस्बे के नए बाईपास रोड पर शुक्रवार की दोपहर विवाद के बीच एक युवक को गोली मार दी गई। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांशीराम कालोनी में कुछ लोग लेन-देन के सुलझाने के लिए इकट्ठा हुए थे। अचानक मामला बिगड़ गया और हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान प्रशांत वर्मा नाम के युवक ने तमंचा तान लिया। उसे तमंचे के साथ देखकर कॉलोनी के लोगों ने उसको दौड़ा लिया। भागते हुए युवक ने गोली चला दी, जो पास ही खड़े लईक नाम के युवक को लग गई। लईक खून से लथपथ वहीं गिर पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.