रामगढ़, सितम्बर 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर गोला प्रखंड क्षेत्र के आठ पंचायतों के 15 गांवों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदिवासी समुदाय के समग्र विकास, उन्हें सशक्त बनाने व इस समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत कर दी गई है। आदि कर्मयोगी अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुरू किया गया है। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पर्व के रुप में आयोजन किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला ने शुक्रवार को इस अभियान की शुरुआत उपरबरगा पंचायत के रौ रौ गांव में सेवा केंद्र का उद्घाटन करके किया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि देश के प्रतिष्ठित शैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.