लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- छोटी काशी के नाम से विख्यात छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने जा रहा है। रविवार को छोटी काशी कॉरीडोर के भूमिपूजन की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर छोटी काशी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नगर के प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित कर भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा अर्पित करने का आह्वान किया गया है। आज पूरा नगर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेगा और दीपों की पंक्तियां गोला को अलौकिक प्रकाश से आलोकित करेंगी। वहीं पालकी यात्रा को लेकर शहर में रूट डायर्वन रहेगा। बड़े वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा। यह आयोजन शहर के प्राचीन तीर्थ श्री गोकर्णनाथ महादेव मंदिर परिसर में संपन्न होगा। लगभग 19,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित हो रही छोटी काशी कॉरीडोर परियोजना की अनुमानित लागत 100 करोड़ रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.