रामगढ़, अप्रैल 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के बरियातु पंचायत के कामता गांव में मंगलवार की रात घर में अचानक आग लग जाने से लगभग साढ़े तीन लाख रुपए नगद, कागजात, सोना चांदी के जेवरात व घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जबकि लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात पिघल गए। गृहस्वामी विशेश्वर साव के अनुसार करीब 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने बताया कि मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर बैठक हुए थे। तभी अचानक घर से निकलते धुआं व आग को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिए।आवाज सुनकर घटनास्थल पर आस पास के दर्जनों ग्रामीण जमा होकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर व उसमें रखा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.