गोला में आईपीएल प्लांट ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
रामगढ़, मई 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के राउमवि सेरेंगातू में शुक्रवार को इनलैंड पावर लिमिटेड व इनलैंड ग्रीन एनर्जी की सीएसआर की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैंप में आसपास के गांवों से आए सैकड़ों मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। इस बीच जरूरतमंद लोगों के बीच दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में ओएचसी मेडिकल टीम के डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी। ग्रामीणों ने कंपनी के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर के आयोजन से ग्रामीणों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है। मौके पर सीएसआर प्रबंधक मितेन मुखर्जी, उपप्रबंधक रमेश कुमार, धीरेन प्रामाणिक, फूलचंद महतो, सुनील महतो, गंगाजल महतो, सुखदेव महतो, जयप्रकाश महतो व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.