रामगढ़, सितम्बर 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों व दुर्गा मंदिरों में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की व्रत रख कर पूजा अर्चना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार व माता के भजनों से वातावरण गुंजायमान हो गया। पूजा को लेकर जगह जगह धार्मिक आयोजन और रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा। आज सुबह से ही दुर्गा मंदिरों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों भक्तों ने अष्टमी का व्रत रख कर पूजा अर्चना के लिए माता के दरबार पहुंचे। पतरातु गांव स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा करा रहे पंडित नीरज कुमार तिवारी ने बताया कि मां महागौरी का वाहन बैल और उनका शस्त्र त्रिशूल है। मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों को मनोवांछित फल मिलता है। पूजा में प्रधान पूजारी नरेश महतो, गुलेश्वर महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.