रामगढ़, मई 7 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। छापेमारी कर दोनों ट्रैक्टरों को तिरला जंगल के पास पकड़ा गया। बताया जाता है कि दामोदर नदी से अवैध रूप से बालू को उठाकर ट्रैक्टरों के माध्यम से ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया। इस दौरान ट्रैक्टर चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई। इससे पूर्व चालक मौका देखकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना गई। इस मामले में गोला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.