रामगढ़, मार्च 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला-सिकिदिरी मुख्य मार्ग पर नावाडीह बरियातु गांव के पास शनिवार की देर शाम दो बाइक की सीधी टक्कर में सिकिदिरी निवासी राथो तुरी 45 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं उसकी पत्नी समेत दो गंभीर रुप से घायल हो गए। सिकिदरी तुरी टोला निवासी राथो तुरी अपनी पत्नी मंजू देवी 40 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर गोला से अपने घर सिकिदिरी लौट रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। जिससे दूसरे बाइक पर सवार दुमका जिले के शिकारी पाड़ा थाना क्षेत्र के सीधा चातर निवासी सुरेश हांसदा पिता अनंत हांसदा गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गंभीर रूप से घायल सुरेश हांसदा व मृतक की पत्नी मंजू देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में इलाज के लिए भर्...