रामगढ़, मार्च 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में शनिवार की सुबह 9 बजे ईद-उल-फितर की विशेष नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईदगाहों में जमा होकर नमाज पढ़ी और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पर्व में खलल न हो इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर सभी समाज के बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को ईद की बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया। ईद को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी नए कपड़ों में सजे त्योहार की खुशियां मनाते नजर आए। कहा ईद-उल-फितर का पर्व आपसी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.