गोला में अकीदत के साथ अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज
रामगढ़, मई 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के मुस्लिम बहुल गांवों में गुरुवार को ईद उल अजहा का त्योहार उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने निर्धारित समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह व मस्जिदों में अकीदत से अदा की गई। इस दौरान मुल्क में अमन, चैन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। यह भी पढ़ें- अमन की दुआ के साथ ईद-उल-अज़हा की नमाज अदाकुर्बानी का सिलसिला नमाज के बाद हजरत इब्राहीम और हजरत इस्माइल अलैहिससलाम की सुन्नत पर अमल करते हुए जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। क़ुरबानी के गोश्त को तीन हिस्सा में तकसीम कर एक हिस्सा गरीबों मिस्कीनों और जरुरतमंदों में वितरण किया गया। दूसरे हिस्से को पास पड़ोस व रिश्तेदारों के घरों में पहुंचाए गए। वहीं तीसरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.