रामगढ़, अप्रैल 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के कमता स्थित बीएमएल प्लांट परिसर में शनिवार को फैक्ट्री प्रबंधन व मजदूरों के बीच बैठक हुई। जिसमें श्रमिक हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार चौधरी और कंपनी के डायरेक्टर मनीष परिमल व फील्ड ऑफिसर अंजनी कुमार सिंह की उपस्थिति में समझौता वार्ता में मजदूरों के पांच प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक मजदूर को उसके कौशल के आधार पर न्यूनतम 20,358 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। सभी मजदूरों को हर वर्ष बोनस दिया जाएगा। मोसामात यशोदा देवी को मई माह से प्रति माह दस हजार रुपये देने पर भी सहमति बनी। साथ ही डीएलएम मजदूरों को एक वर्ष में चालीस दिनों की छुट्टी देने और सभी मजदूरों को प्रोडक्शन इंसेंटिव देने का निर्णय लिया गया। इस स...