देहरादून, फरवरी 27 -- श्रीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोला पार्क में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सुशील कोटनाला, महंत नितिन पुरी और सुषमा असवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बदलती जनसांख्यिकी, धर्मांतरण, लिव-इन संस्कृति व भारतीय परंपराओं के संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. सुशील कोटनाला ने समाज में एकता बनाए रखने, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और लोक संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र की मजबूती का आधार होता है। सुषमा असवाल ने महिला सशक्तिकरण को समाज की सुदृढ़ता का मूल स्तंभ बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में महिलाओं की भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.