गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मारवाड़ बिजनेस स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश जालान और प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी ने मशाल जलाकर किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास के लिए खेल प्रतिस्पर्धा जरूरी है। खेल से छात्रों में मानसिक विकास होता है और वे दबाव व क असफलता के कारण किसी भी प्रकार के मानसिक और शारीरिक समस्या से लड़ने कि लिए तैयार होते है। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। क्रीडाध्यक्ष डॉ. अभिनव मिश्र ने बताया कि उ‌द्घाटन मैच बैडमिन्टन से शुरू हुआ, जिसमें 28 छात्र और 24 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं कबड्डी में बीबीए फस्ट ईयर, बीसीए सेके...