मैनपुरी, मार्च 17 -- नगर के आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, चैस, बैडमिंटन, भाला फेंक, गोला फेंक, कैरम, लंबी कूद, रस्साकसी, दौड़, वालीबॉल में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा, एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जिसके बाद व्यायाम शिक्षकों ने विभिन्न खेल शुरू कराए। गोला फेंक में आयुष्मान गुप्ता प्रथम, सचिन द्वितीय, रवि तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में सचिन ने प्रथम, रवि ने द्वितीय, शिवम ने तृतीय स्थान पाया। अन्य खेलों में भी छात्रों ने प्रतिभा दिखाई। जिला समन्वयक धीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.