रुद्रपुर, फरवरी 7 -- सितारगंज, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। शुक्रवार को प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। गोला फेंक पुरुष वर्ग में आशीष और महिला वर्ग में प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक पुरुष वर्ग में रोहन राणा ने दूसरा, अभिषेक ने तीसरा, वहीं महिला वर्ग में मुस्कान ने दूसरा और सुषमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक पुरुष वर्ग में कमलेश प्रथम, अजय द्वितीय और कार्तिकेय तृतीय रहे। महिला भाला फेंक में कुमकुम ने पहला, प्रियंका धामी ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक पुरुष वर्ग में नितिन प्रथम, अभिषेक द्वितीय और दीपक कोहली तृतीय रहे। महिला चक्का फेंक में कुमकुम प्रथम, निशा द्वितीय और श्रद्धा...