रामगढ़, दिसम्बर 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के सोसोकलां गांव में बीते वर्ष मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए जुलूस के मार्ग विवाद को स्थायी तौर पर सुलझा लिया गया है। इस मामले को लेकर सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बैठक अंचल अधिकारी सीताराम महतो की अध्यक्ष में हुई। संचालन थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने किया। इसमें जिप सदस्य जलेश्वर महतो, मुखिया लईक आलम, पंस सदस्य अमीरुन निशा, पूर्व मुखिया बजरंग महथा सहित दोनों समुदाय के अध्यक्ष सचिव व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल थे। करीब छह घंटे तक चली इस बैठक में प्रशासन की पहल पर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों ने सौहार्दपूर्ण रवैया अपनाया। बैठक के दौरान तय हुआ कि दोनों पक्ष अपने अपने त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनाएंगे और एक दूसरे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.