रामगढ़, जून 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इसमें प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मियों ने भी भाग लिया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यालय परिसर में फैले कूड़ा कचरे को हटाया गया। कर्मियों ने स्वच्छ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित रूप से साफ-सफाई करने का संकल्प लिया। बीडीओ सुधा वर्मा ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण उपस्थित कर्मियों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने व अपने आसपास के क्...