रामगढ़, अप्रैल 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को प्रेमसंस मोटर उ‌द्योग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों के बीच कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें पच्चास से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में मैकेनिकल के राहुल कुमार प्रजापति, ऑटोमोबाइल के पंकज कुमार, तारकेश्वर साव, सुमित कुमार, पिन्टु कुमार, उदय कुमार मिश्रा, इलेक्ट्रिकल के पायल उपाध्याय और इलेक्ट्रानिक्स के यशवंती ज्योतिका, हसनैन रजा सहित नौ छात्रों का चयन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ पंकज कुमार व प्रेमसंस मोटर के एचआर मैनेजर दिवाकर मिश्रा व उनकी टीम ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मौक़े पर पंकज दीप, मणि शंकर, डीन डॉ राजीव कांत, संतोष क...