रामगढ़, मार्च 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला पॉलिटेक्निक कॉलेज को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हो हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का यहां 17 से 25 मार्च तक चलेगा। परीक्षा में प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल हैं। 23 मार्च को प्रथम सेमेस्टर की इलेक्ट्रिकल व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखाओं की परीक्षाएं आयोजित की गईं। जिसमें लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि पहले छात्रों को परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों या राज्यों तक जाना पड़ता था। जिससे समय, धन और असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब गोला में परीक्षा केंद्र बनने से स्थानीय छात्रों को बड़ी राहत मिली है। ...