गोला पुलिस ने मोटरसाइकिल को किया जब्त
रामगढ़, मई 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के गुटियल निवासी बहादुर महतो के घर से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस को बाइक के बारे में संदेह होने पर उसके कागजात की मांग की गई। इसके बाद पुलिस टीम बहादुर महतो के घर पहुंच गई और परिजनों से बाइक के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। परिजन बाइक के कागजात दिखाने में असमर्थ रहे। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक के संबंध में जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- वाहन सत्यापन अभियान में 13 बाइक जब्त वाहन के स्वामित्व और अन्य तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.