गोला पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब व केमिकल बरामद
रामगढ़, मई 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के चोकाद पंचायत के ऊपरखाखरा गांव के पत्थलगढ़वा टोला में रविवार को गोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यहां नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली शराब, केमिकल, शराब से भरे ड्रम, खाली बोतलें, विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, प्रिंटर, बोतलें, ढक्कन, स्पिरिट व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण सहित अन्य सामग्री बरामद किया है। इस मामले में दो स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पत्थलगढ़वा टोला जंगलों पहाड़ों के गर्भ में बसा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस अवैध कारोबार में गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। यहां से तैयार होने वाला नकली शराब विभिन्न जिलों के अलावे बिहार में आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.