रामगढ़, अक्टूबर 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के प्रयास से एक अर्धविक्षिप्त महिला बुधवार को अपने परिजनों से मिली। महिला के परिजन काफी दिनों से उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसके बारे में अता पता नहीं चल सका था। थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात गोला पाठक टोला में अर्धविक्षिप्त महिला जमकर हो हंगामा कर रही थी। महिला ने अपने कपड़े भी फाड़ ली थी। जिससे स्थानीय लोगों काफी परेशान हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बेकाबू महिला को पुलिस भी काबू नहीं कर सकी। उसे काबू में करने के लिए पुलिस को महिला पुोर्स मंगाना पड़ा, तब जाकर अर्धविक्षिप्त महिला को काबू में किया जा सका। इसके बाद महिला को सीएचसी गोला में भर्ती कराया गया। यहां के डॉक्टरों ने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देकर सुला दिया। सुबह जब मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.