लखीमपुरखीरी, मई 29 -- उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी गुरुवार को गोला पहुंचे। यहां नगर पालिका में स्वागत समारोह के दौरान सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों को सितंबर तक सौ फीसदी गन्ना भुगतान कराएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों की हितैषी है। किसान सिर्फ दो सरकारों के नाम हितैषी के रूप में लेते हैं। एक तो चौधरी चरण सिंह का और दूसरा भाजपा सरकार का। इससे पहले मंत्री ने विधायक अमन गिरि के साथ पौराणिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद वह नगर पालिका पहुंचे। यह भी पढ़ें- चीनी उद्योग का पुनर्जीवन गन्ना किसानों के लिए स्वर्णिम युग : मंगल यहां पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने गोला के चैती मेल...