गोला पहुंची 15 कुंतल वजनी नंदी प्रतिमा
लखीमपुरखीरी, जून 15 -- छोटी काशी गोला में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसी क्रम में रविवार को एक विशेष धार्मिक आयोजन के तहत विधायक अमन गिरि की अगुवाई में लगभग 15 कुंतल वजनी बाबा नंदी की विशाल प्रतिमा को नीलकंठ मैदान लाया गया। प्रतिमा के आगमन पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नीलकंठ मैदान से लेकर नगर के विभिन्न मार्गों तक हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और नंदी महाराज की जय के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा एवं श्रद्धा भाव के साथ बाबा नंदी का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि बाबा नंदी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। कॉरिडोर निर्माण परियोजना के तहत छोटी काशी गोला के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने का कार्य किया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.