रामगढ़, मार्च 12 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला पश्चिम क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी 30 वर्ष का गुरुवार को रांची रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। परिजनों के अनुसार उनका इलाज रिम्स में चल रहा था, जहां दोपहर ढाई बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। जिप सदस्य का स्वाभव सरल, मिलनसार, मृदुभाषी और जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व के रूप में विख्शत थीं। अपन कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास व जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। वे हमेशा आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनती थीं और उसके समाधान के लिए प्रयासरत रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.