रामगढ़, फरवरी 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला शहर के घनी आबादी में अवस्थित पंचायत सचिवालय गोला में बीती रात अज्ञात चोरों ने सुरक्षा को चुनौती देते हुए ताला को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पंचायत सचिवालय पिछले चार दिनों से बंद पड़ा था। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पंचायत सचिवालय में लगे सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर के साथ इनवर्टर और बैट्री की चोरी कर पुरार हो गए। चोर इतने शातिर थे कि उसने पंचायत सचिवालय की निगरानी रखने वाले कैमरे के पूरे सिस्टम को उखाड़ कर अपने साथ ले गए। ताकि उनकी पहचान सामने न आ सके। घटना की जानकारी देर शाम को मुखिया बुलटी देवी व पंस सदस्य को मिली तो वे पंचायत सचिवालय पहुंचे। इसके बाद यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना गोला थाना को दे दी गई है। घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.