गोला दीनानाथ में गल्ले से उड़ाए 35 हजार
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। गोला दीनानाथ में मंगलवार को ग्राहक बनकर आए एक युवक ने किराना की दुकान के गल्ले से करीब 35 हजार रुपये पार कर दिया। दोपहर के समय उक्त युवक ग्राहक बनकर पहुंचा और सामान देखने, खरीदारी की बात करने लगा। इसी दौरान मौका पाकर उसने गल्ले में रखे नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार रिकेश को घटना की जानकारी उक्त शातिर के निकल जाने के बाद हुई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर पूरी वारदात दिखाई दी। फुटेज में युवक बड़ी सफाई से गल्ले से रुपये निकालते दिख रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ। यह भी पढ़ें- दुकानदार से 1 लाख का सामान लेकर भागे उचक्के पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से घटना की शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.