रामगढ़, फरवरी 26 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना के समीप एक विशेष समुदाय के सैकड़ों लोगों ने बरवाटांड़ निवासी ऋतिक कुमार दांगी के साथ मारपीट व जानलेवा हमला किया था। हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय, आक्रोश व असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते बुधवार को हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल व पीड़ित युवक की माता प्रणीता देवी के साथ थाना पहुंचे और थाना के पदाधिकारियों से दोषियों के विरुद्ध अविलंब कठोर कार्रवाई की मांग की। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि थाना के बिल्कुल समीप इस प्रकार की गंभीर घटना होना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। इससे प्रतीत होता है कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है और वे बेखौफ होकर इस...