रामगढ़, मई 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डेली मार्केट में शुक्रवार की सुबह सब्जियों से लदा एक टोटो अचानक पलट गया। हालांकि इस में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बोकारो के सब्जी व्यापारी सन्नी बिहारी हर रोज की तरह डेली मार्केट से सब्जियां खरीदकर बोकारो जा रहे थे। इसी दौरान बाजार परिसर में फैली अव्यवस्था और संकरी आवाजाही के कारण टोटो असंतुलित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो पर काफी मात्रा में सब्जियां लदी हुई थीं। बाजार में भीड़भाड़ और अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण निकलने में परेशानी हो रही थी। स्थानीय किसानों और दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत टोटो को सीधा कराया। लोगों ने बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने और अव्यवस्था दूर करने की मांग प्रशासन से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...