लखीमपुरखीरी, नवम्बर 30 -- छोटी काशी गोला को बरेली से रेल मार्ग द्वारा जोड़ने की मांग को लेकर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने फिर सक्रिय पहल की है। यह कदम न केवल स्थानीय व्यापारियों के हित में है, बल्कि देवाधिदेव महादेव के भक्तजन भी अपने आराध्य देव के दर्शन आसानी से कर सकेंगे। रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने रेलवे प्रबंधक से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा था। पत्र में मांग की गई कि गोला को बरेली, दिल्ली और कानपुर से रेल मार्ग द्वारा जोड़ा जाए। इस रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्र के व्यापार और धार्मिक पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा।रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि गोला में व्यापारिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं और धार्मिक पर्यटन के चलते भी यहां आने वाले यात्रियों की संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.