रामगढ़, फरवरी 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव देहात के तमाम शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। रायपुरा स्थित बाबा बुढ़ा छतर धाम में दिन भर सैकड़ों भक्तजन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर में पहुंचने लगे थे। इस दौरान हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। गोला शहर के कई प्रमुख शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजायागया था। कई शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान श्रद्धालु ने दूध, जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव से सुख समृद्धि की कामना की। बाबा बुढ़ा छतर धाम में श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने में बिनू कुमार महतो युवा टाइगर, रामविलास महतो, गौरी शंक...