रामगढ़, अप्रैल 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के साड़म पंचायत के कुजूकला स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत बच्चे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जिससे बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्यालय में न शौचालय की व्यवस्था है और न ही पीने योग्य पानी उपलब्ध है। चापानल वर्षों से खराब पड़ा है, जिससे बच्चे विद्यालय से दूर चापानल या असुरक्षित कुएं से पानी पीने को मजबूर हैं। विद्यालय में लगभग 45-48 बच्चे नामांकित हैं। सुविधाओं के अभाव में बच्चों की उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है। स्कूल में चारदीवारी नहीं होने के कारण बच्चे सड़क पार करके चापानल पानी पीने जाते हैं। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अक्सर बच्चे विद्यालय भवन की छत में चढ़ जाते है। सीढ़ी में रेलिंग नहीं होने से हादसे का खतरा बना रहता है। प्रधानाध्यापक संजय कुमार महतो न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.