रामगढ़, अप्रैल 26 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के साड़म, बेटूलकलां और महलीडीह गांव में बीती रात भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना का महापर्व मंडा पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पांच दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। रात्रि जागरण के तहत उक्त गांवों में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें महिला छऊ नृत्य के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व छऊ नृत्य सह मेले का उद्घाटन विधायक ममता देवी, जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल व जेएलकेएम के नेता पनेश्वर महतो ने फीता काटकर किया। यह भी पढ़ें- पुरियो में लोटन सेवा के साथ मंडा पूजा शुरू विधायक ने कहा कि शिव...