गोला के खीरी मठ में भगवान बुद्ध के प्रतिमा का हुआ अनावरण, श्रद्धालुओं में उत्साह
रामगढ़, मई 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के मठवाटांड स्थित खीरी बौद्ध मठ में शुक्रवार को भगवान महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण पूरे विधि विधान व धार्मिक अनुष्ठानों से किया गया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आस पास के श्रद्धालू शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भंते विनाचार्य महाबोधि महाविहार ने बौद्ध परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के बताए शांति, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भंते विनाचार्य ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश आज भी समाज को प्रेम, भाईचारे और मानवता की राह दिखाता है। उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने व समाज में शांति और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.